डामर प्लांट में लगी आग, उपकरण जले
ग्रामीण बोले– अवैध रूप से चल रहा प्लांट, धुआं और गंध से बीमार हो रहे लोग
बुहाना : बढ़बर गांव की सीमा में लगे एक डामर प्लांट में शनिवार सुबह अचानक आग लग गई। तेज लपटें उठते ही प्लांट में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में कई उपकरण जलकर राख हो गए।
ग्रामीण बोले– नियम विरुद्ध चल रहा प्लांट
पंचायत समिति सदस्य मुकेश यादव ने दावा किया कि यह डामर प्लांट अवैध रूप से संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्लांट से उठने वाला धुआं और रासायनिक गंध आसपास के गांवों के लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारियों की मिलीभगत से यह प्लांट लंबे समय से चल रहा है, इसलिए शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया जाता।
आग लगने के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन दल ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, केवल प्लांट के उपकरण जले हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध प्लांट को तुरंत बंद कराने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
बबाई में 132 केवी GSS के पास आग, बड़ा हादसा टला
बबाई
कस्बे में 132 केवी जीएसएस के निकट शनिवार दोपहर आग लगने से हड़कंप मच गया। परिन अनिल कुमार सैनी ने बताया कि दोपहर करीब 1 बजे 33 केवी लाइन में आए फॉल्ट से गिरी चिंगारी पास की सूखी घास पर गिर गई, जिससे आग भड़क उठी।
सूचना मिलते ही खेतड़ी नगरपालिका से चालक सुंदरलाल नायक और फायरमैन अम्मीलाल दमकल लेकर मौके पर पहुंचे। करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2019643


