दुष्कर्म पीड़िता को न्याय की मांग तेज, भीम आर्मी की भूख हड़ताल तीसरे दिन जारी
दुष्कर्म पीड़िता को न्याय की मांग तेज, भीम आर्मी की भूख हड़ताल तीसरे दिन जारी
झुंझुनूं : नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर डॉ. भीमराव आंबेडकर मूर्ति स्थल पर भीम आर्मी एकता मिशन का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। पदाधिकारी भूख हड़ताल पर बैठे रहे और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
भूख हड़ताल पर बैठे प्रमुख पदाधिकारियों में सत्यवान इंदासर, रवि मरोड़िया, विकास आल्हा, प्रीतम बिजोली, सोमबीर आजाद, मनोज कुमार और मदनलाल कुमार शामिल रहे।
पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सत्यवान इंदासर ने बताया कि 6 दिसंबर को बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस धरना स्थल पर ही मनाया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि आरोपियों की गिरफ्तारी तक आंदोलन जारी रहेगा।
धरना स्थल पर अनेक सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और संगठनों के पदाधिकारी पहुंचे और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग का समर्थन किया। पीड़िता की मां सुनीता देवी भी मौजूद रहीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1966211


