तारानगर में सड़क हादसे में युवक की मौत:राजगढ़ रोड पर बस का इंतजार करते समय ट्रक ने मारी टक्कर
तारानगर में सड़क हादसे में युवक की मौत:राजगढ़ रोड पर बस का इंतजार करते समय ट्रक ने मारी टक्कर
तारानगर : चूरू के तारानगर में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। कस्बे के राजगढ़ रोड पर स्थित मामा-भानजा होटल के पास सड़क किनारे खड़े युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान पवन कुमार (33) पुत्र जय भगवान, निवासी सिसर, रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है। पवन अपने गांव सिसर खास जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। वह तारानगर से राजगढ़ रोड पर स्थित एक होटल में नाश्ता-चाय करने के बाद बाहर खड़ा था। यह जानकारी पवन के ताऊ के लड़के संदीप ने पुलिस को दी।
इसी दौरान तारानगर की ओर से पुराने टायरों से भरा एक ट्रक आया और उसने पवन को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पवन गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने संदीप की रिपोर्ट के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ धारा 281 और 106(1) BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई भगवान सिंह को सौंपी गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033371

