[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शॉर्ट सर्किट से घर में आग, बड़ा हादसा टला:सादुलपुर में पिलानी रोड पुलिया के पास, पड़ोसी की सतर्कता से बची जान

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

शॉर्ट सर्किट से घर में आग, बड़ा हादसा टला:सादुलपुर में पिलानी रोड पुलिया के पास, पड़ोसी की सतर्कता से बची जान

शॉर्ट सर्किट से घर में आग, बड़ा हादसा टला:सादुलपुर में पिलानी रोड पुलिया के पास, पड़ोसी की सतर्कता से बची जान

सादुलपुर : सादुलपुर में पिलानी रोड पुलिया के पास एक घर में मंगलवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना के समय घरवाले गहरी नींद में सो रहे थे, लेकिन पड़ोसी की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।

आग लगने के बाद घर में तेजी से धुआँ भर गया और लपटें फैलने लगीं। पड़ोसी ने घर से धुआं उठता देख तुरंत परिवार के सदस्यों को जगाया। परिवार के सदस्यों ने आंख खुलने पर देखा कि कमरों में धुआं भर चुका था। सभी लोग तुरंत घर से बाहर निकल आए, जिससे उनकी जान बच गई।

एक घंटे में पाया काबू

आसपास के लोगों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक घर में रखा काफी सामान, कपड़े और अन्य जरूरी चीजें जलकर खाक हो चुकी थीं।

इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन घर को बड़ा नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि अगर पड़ोसी समय पर न जागते, तो जनहानि भी हो सकती थी। दमकल विभाग को सूचना देने का प्रयास किया गया, लेकिन नंबर नहीं लगा।

Related Articles