खेतड़ी थाना पुलिस ने जानलेवा हमला करने वाले दो फरार आरोपी दबोचे
योगेश उर्फ योगी और संदीप गिरफ्तार, खेत में युवक पर किया था कातिलाना हमला
खेतड़ी : खेतड़ी थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे आरोपियों योगेश उर्फ योगी और संदीप को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत और वृताधिकारी जुल्फीकार अली की निगरानी में थानाधिकारी कैलाशचंद के नेतृत्व में गठित टीम ने की।
क्या था मामला?
9 अक्टूबर की शाम रवां निवासी राजेश कुमार खेत में जुताई कर रहा था। इसी दौरान रतन सिंह अपने तीन साथियों के साथ मोटरसाइकिल पर आया और लाठी-सरिए लेकर राजेश पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में राजेश के सिर, आंख, हाथ व पैरों में गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने “स्कूल मामले में विरोध का बदला” लेने की बात भी कही। घायल को तुरंत राज अस्पताल सिंघाना में भर्ती कराया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम बनाई। लगातार तलाश के बाद टीम ने फरार चल रहे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
गिरफ्तारी टीम – मोहनलाल (पु.नि.), विनोद कुमार (सउनि), मनीष (कानि.), महिपाल (कानि.), अनिल (कानि.)।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2035962
