[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बलौदा में दूल्हे पक्ष ने लौटाया 5 लाख का दहेज:डीडवाना से आई बारात ने पेश की मिसाल, सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

बलौदा में दूल्हे पक्ष ने लौटाया 5 लाख का दहेज:डीडवाना से आई बारात ने पेश की मिसाल, सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया

बलौदा में दूल्हे पक्ष ने लौटाया 5 लाख का दहेज:डीडवाना से आई बारात ने पेश की मिसाल, सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया

सूरजगढ़ : बलौदा गांव में सादगीपूर्ण विवाह संपन्न हुआ, जो पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। इस विवाह में दूल्हा पक्ष ने दहेज के रूप में दिए गए पांच लाख रुपए लौटाकर दहेज प्रथा के खिलाफ एक मजबूत संदेश दिया। यह विवाह स्वर्गीय पाल सिंह की बेटी हेमू कंवर और डीडवाना जिले के रणवा गांव निवासी विजेन्द्र सिंह राठौड़ के बेटा कर्मवीर सिंह के बीच हुआ। दूल्हे की बारात हर्षोल्लास के साथ बलौदा पहुंची।

विवाह समारोह की सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि दूल्हा पक्ष ने दहेज के पांच लाख रुपए वापस कर दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह विवाह पूरी तरह बिना दहेज के संपन्न किया जा रहा है। दोनों परिवारों ने मिलकर समाज में फैली दहेज प्रथा के खिलाफ एक मिसाल पेश की है। इस कदम को सामाजिक जागरूकता के रूप में देखा जा रहा है।

ग्रामीणों ने इस पहल की खुले दिल से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसा सामाजिक परिवर्तनकारी कदम नई पीढ़ी को दहेज मुक्त समाज बनाने की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर बलौदा के पूर्व सरपंच घनश्याम सिंह शेखावत, उमेद सिंह, सुरेश सिंह, बिशन सिंह और इन्द्र सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने दोनों परिवारों का आभार व्यक्त किया। बिना किसी दिखावे और सादगी के साथ संपन्न हुआ यह विवाह पूरे क्षेत्र में एक अनोखी मिसाल बन गया है।

Related Articles