श्रीमाधोपुर में राज्य स्तरीय जूडो चयन ट्रायल प्रतियोगिता:राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए टीम चयनित, खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
श्रीमाधोपुर में राज्य स्तरीय जूडो चयन ट्रायल प्रतियोगिता:राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए टीम चयनित, खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर में 29 और 30 नवंबर को सीनियर वर्ग (पुरुष व महिला) की राज्य स्तरीय जूडो चयन ट्रायल प्रतियोगिता आयोजित की गई। राजस्थान जूडो संघ की ओर से हुई इस दो दिवसीय प्रतियोगिता का उद्देश्य राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन करना था। खिलाड़ियों ने इस दौरान दमदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में राजस्थान जूडो संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कुंतल मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसबीएन ग्रुप ऑफ एजुकेशन के निदेशक डॉ. मुकेश बल्ड़वाल ने की। पुरुष वर्ग में विभिन्न भार वर्गों के विजेता इस प्रकार रहे: +100 किलो में राकेश कुमार (हनुमानगढ़), -100 किलो में साजन (हनुमानगढ़), -60 किलो में सोनू (हनुमानगढ़) और -66 किलो में संजू (सीकर) ने पहला स्थान हासिल किया।
महिला वर्ग में 48 किलो में मुस्कान मीणा (जयपुर), 52 किलो में भूमिका चौधरी (सीकर), 57 किलो में मोनिका सैनी (सीकर), 63 किलो में प्रिया कुमारी (कोटपूतली) और -70 किलो में निकिता मीणा (सवाई माधोपुर) ने जीत दर्ज की।
सम्मान समारोह की अध्यक्षता डॉ. माधव सिंह ने की। इस अवसर पर तकनीकी निदेशक हरभजन सिंह, राजस्थान सचिव उमेद सिंह, राजवीर कौर (गंगानगर), महेश कुमार (कोटपूतली) और सीकर जिला सचिव सतवीर सामोता सहित कई तकनीकी अधिकारी मौजूद रहे।
कॉलेज के खेल प्रभारी बनवारी लाल जितवाल, सरवन कुमार महला और मदनलाल सैनी ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉ. मुकेश बल्ड़वाल ने चयनित खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। अंत में, सभी विजेता खिलाड़ियों को पदक और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2106080


