चूरू कांग्रेस कार्यालय में दिल्ली में होने वाली वोट चोर गदृदि छोड़ महा रैली को लेकर बैठक हुई
चूरू कांग्रेस कार्यालय में दिल्ली में होने वाली वोट चोर गदृदि छोड़ महा रैली को लेकर बैठक हुई
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर शहर ब्लॉक कांग्रेस व देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाउस पर कांग्रेस जनों की बैठक आल इंडिया कांग्रेस की ओर से 14 दिस्म्बर को दिल्ली में होने वाली वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली की तैयारियों ओर एस आई आर अभियान की समीक्षा के लिए हुई ।
बैठक में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष ऱफ़ीक मंडेलिया ने कहा कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान और प्रदेश कांग्रेस के निर्देशों अनुसार होने वाली महारैली में चूरू विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेसजन शहर ब्लॉक व देहात ब्लॉक कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि जायेंगे। मंडेलिया ने कहा एस आई आर प्रक्रिया में पार्टी के बी एल ए सक्रिय रूप से अपनी भूमिका निभाए और किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम नहीं कटे ,चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार मतदाताओं जो फॉर्म अनकमलेंड बताए गए हैं उनको दुरुस्त करवाए ।हम सबको मतदाताओं के वोट के अधिकार की रक्षा करनी होगी।
इस अवसर पर शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष असलम खोखर देहात अध्यक्ष किशोर धांधू,पूर्व सभापति गोविंद महानसरिया, मोहम्मद हुसैन निर्वाण, धर्मेन्द्र बुडानिया,पूर्व अध्यक्ष अबरार खान, नारायण बालान, विमल शर्मा, संजय भाटी, अज़ीज़ खान, सूर्य प्रकाश वर्मा, सुखाराम घिंटला, सोहनलाल मेघवाल, डॉ प्यारेलाल दानोदिया,विश्वनाथ सेनी, जयचन्द मेघवाल,तारीख नागौरी, इस्माइल भाटी, आबिद जाबासरिया, आरिफ़ रिसालदार, नोमान सैय्यद, आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जमील चौहान ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2038536


