[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला कलेक्टर अरुण गर्ग ने किया अजीत विवेक संग्रहालय का अवलोकन, स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज ने भेंट किया स्मृति चिन्ह और विवेकानंद साहित्य


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला कलेक्टर अरुण गर्ग ने किया अजीत विवेक संग्रहालय का अवलोकन, स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज ने भेंट किया स्मृति चिन्ह और विवेकानंद साहित्य

जिला कलेक्टर अरुण गर्ग ने किया अजीत विवेक संग्रहालय का अवलोकन, स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज ने भेंट किया स्मृति चिन्ह और विवेकानंद साहित्य

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : रामकृष्ण मिशन विवेकानंद स्मृति मंदिर परिसर में स्थित अजीत विवेक संग्रहालय खेतड़ी का रविवार को जिला कलेक्टर झुंझुनूं अरुण गर्ग ने गहन अवलोकन किया। उनके साथ जिले के कई गणमान्य जन, अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिन्होंने कलेक्टर के साथ संग्रहालय के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया।

संग्रहालय के इतिहास, उद्देश्य और इसमें संरक्षित दुर्लभ सामग्री के बारे में विस्तृत जानकारी रमाकांत वर्मा द्वारा दी गई। उन्होंने संग्रहालय में स्वामी विवेकानंद के जीवन, उनके विचारों और राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान से जुड़ी सामग्री की विशेष जानकारी साझा की।अवलोकन के दौरान स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज ने जिला कलेक्टर का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह और स्वामी विवेकानंद साहित्य भेंट किया। कलेक्टर अरुण गर्ग ने संग्रहालय के भ्रमण को सुखद, ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायी बताते हुए इसकी सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे संग्रहालय समाज में आध्यात्मिकता, राष्ट्रभक्ति और मानव सेवा के विचारों को मजबूत करते हैं।

इस अवसर पर सहायक निदेशक देवेंद्र चौधरी, स्वामी योगयुक्तानंद, स्वामी सुभगानंद, अमिताभ भट्टाचार्य, अशोक सिंह शेखावत, डॉ राघवेन्द्र पाल, एडवोकेट राधेश्याम भारद्वाज, कालीचरण, निर्भयराम शास्त्री और कृष्ण कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने कलेक्टर के साथ संग्रहालय के विभिन्न अनुभागों का अवलोकन किया और इस पहल की प्रशंसा की।

Related Articles