सादुलपुर में पेड़ से टकराई बोलेरो:दो युवक गंभीर घायल, गाड़ी में फंसे; क्रेन की मदद से 20 मिनट में निकाला
सादुलपुर में पेड़ से टकराई बोलेरो:दो युवक गंभीर घायल, गाड़ी में फंसे; क्रेन की मदद से 20 मिनट में निकाला
सादुलपुर : सादुलपुर-तारानगर सड़क मार्ग पर शनिवार शाम एक बोलेरो पेड़ से टकरा गई। तारानगर पुलिया के पास हुए इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना रात करीब 8:15 बजे हुई।
जानकारी के मुताबिक, बोलेरो में सवार बुलेट पुत्र जसवंत (28) और कुलदीप पुत्र हनुमान (29) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही सादुलपुर पुलिस मौके पर पहुंची। बोलेरो चालक वाहन में बुरी तरह फंस गया था। पुलिस ने क्रेन की मदद से लगभग 20 मिनट के बचाव अभियान के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। दोनों घायलों को एंबुलेंस के जरिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 1970974


