[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ढाणी बाढ़ान में पशु चिकित्सालय भवन को 46.50 लाख स्वीकृत:ग्रामीणों ने बांटी मिठाई, डॉक्टर की नियुक्ति की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ढाणी बाढ़ान में पशु चिकित्सालय भवन को 46.50 लाख स्वीकृत:ग्रामीणों ने बांटी मिठाई, डॉक्टर की नियुक्ति की मांग

ढाणी बाढ़ान में पशु चिकित्सालय भवन को 46.50 लाख स्वीकृत:ग्रामीणों ने बांटी मिठाई, डॉक्टर की नियुक्ति की मांग

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर क्षेत्र के ढाणी बाढ़ान गांव में पशु चिकित्सालय भवन निर्माण के लिए राज्य सरकार ने 46.50 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। वर्षों से जर्जर भवन के कारण पशुपालकों को पशुओं के उपचार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इस स्वीकृति से ग्रामीणों ने राहत महसूस की है।

स्वीकृति मिलने के बाद शनिवार को ग्रामीण पशु चिकित्सालय परिसर में एकत्र हुए। उन्होंने आपस में मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया और खेतड़ी विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर तथा राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने इसे गांव के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया।

पूर्व सरपंच नरेंद्र सिंह ने बताया कि ढाणी बाढ़ान स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय का भवन कई वर्षों से दयनीय स्थिति में था। दीवारों का प्लास्टर टूट चुका था, बरसात में छत से पानी टपकता था, जिससे दवाइयों को सुरक्षित रखने में भी परेशानी आती थी। ग्रामीणों ने कई बार भवन सुधार की मांग की थी।

नए भवन के निर्माण से पशुओं के उपचार के लिए एक सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध होगा। हालांकि, ग्रामीणों ने भवन स्वीकृति के साथ ही एक स्थायी पशु चिकित्सक नियुक्त करने की मांग को भी प्रमुखता से उठाया है।

पूर्व सरपंच नरेंद्र सिंह शेखावत और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान में केवल पशुधन सहायक और पशु परिचर ही कार्यरत हैं, जबकि पशु चिकित्सक का पद रिक्त है। डॉक्टर के अभाव में गंभीर बीमारियों से ग्रस्त पशुओं का समय पर उपचार नहीं हो पाता। गांव की गोशाला में भी बड़ी संख्या में पशु हैं, जिनके बीमार होने पर निजी डॉक्टरों को बुलाना पड़ता है, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ता है।

ग्रामीणों का कहना है कि नया भवन बनना एक सकारात्मक कदम है, लेकिन डॉक्टर की नियुक्ति के बिना इसका पूरा फायदा नहीं मिल पाएगा। उन्होंने विधायक एव सरकार से मांग को शीघ्र पूरा करने की आशा व्यक्त की।

इस अवसर पर शिवराज सिंह शेखावत (मंडल मंत्री भाजपा), कैप्टन पृथ्वी सिंह शेखावत, श्रीराम सिंह, विक्रम सिंह, कैप्टन भंवर सिंह, देशराज सिंह, कैप्टन इंदर सिंह, मुकेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, चेयरमैन रघुवीर सिंह, सुरेश सिंह, हिम्मत सिंह, नेपाल सिंह, भीम सिंह, राजवीर सिंह, लाल सिंह, शेर सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles