[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुलपुरा मोड़ पर बैटरी चोरी करते युवक को पकड़ा:वाहन चालकों ने रंगे हाथों दबोचकर पुलिस को सौंपा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

गुलपुरा मोड़ पर बैटरी चोरी करते युवक को पकड़ा:वाहन चालकों ने रंगे हाथों दबोचकर पुलिस को सौंपा

गुलपुरा मोड़ पर बैटरी चोरी करते युवक को पकड़ा:वाहन चालकों ने रंगे हाथों दबोचकर पुलिस को सौंपा

सादुलपुर : सादुलपुर के गुलपुरा मोड़ पर वाहनों की बैटरी चोरी करते एक युवक को वाहन चालकों ने रंगे हाथों पकड़ा। ये घटना बीती रात की है, जिसके बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, रात लगभग 10 से 11 बजे के बीच एक चालक को संदिग्ध गतिविधि की आवाज सुनाई दी। पास जाकर देखने पर उसने पाया कि एक युवक वाहन की बैटरी खोलने का प्रयास कर रहा था। क्षेत्र में पहले भी बैटरी चोरी की कई वारदातें हो चुकी हैं, जिसके कारण वाहन चालक पहले से सतर्क थे। युवक को चोरी करते देख मौके पर मौजूद चालकों ने उसे तुरंत पकड़ लिया। चालकों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को अपने साथ थाने ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles