समाज से बाल विवाह का कलंक मिटाना होगा – डॉ. गार्गी शर्मा
समाज से बाल विवाह का कलंक मिटाना होगा – डॉ. गार्गी शर्मा
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : सीकर जिले की दौलतपुरा ग्राम पंचायत में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत गुरुवार को गायत्री सेवा संस्थान व जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन नेटवर्क द्वारा जागरूकता कार्यक्रम व मशाल यात्रा आयोजित हुई। ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर बाल विवाह के खिलाफ शपथ ली।
मुख्य अतिथि बाल अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक डॉ. गार्गी शर्मा ने बाल विवाह को बच्चों के भविष्य के साथ अन्याय बताते हुए समाज से इसे मिलकर मिटाने का आह्वान किया। संस्थान के जिला समन्वयक नरेश कुमार सैनी ने बताया कि 100 दिवसीय विशेष अभियान के जरिए हर गांव में जागरूकता बढ़ाई जाएगी और क्षेत्र को एक वर्ष में बाल विवाह मुक्त बनाने का लक्ष्य है।
एलडीसीएस बृजेंद्र कुमार और बाल कल्याण समिति सदस्य बिहारी लाल बालान ने समुदाय की भूमिका को सबसे महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम का समापन मशाल यात्रा के साथ हुआ, जिसमें ग्रामीणों ने बाल विवाह न होने देने की सामूहिक शपथ ली। अंत में सरपंच दिनेश कुमार ने ऐसे मामलों पर तुरंत कार्रवाई का संकल्प लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2037852


