महिला हिंसा उन्मूलन पखवाड़ा: स्वास्तिक एकेडमी में जागरूकता कार्यक्रम
महिला हिंसा उन्मूलन पखवाड़ा: स्वास्तिक एकेडमी में जागरूकता कार्यक्रम
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पखवाड़े के तहत महिला अधिकारिता विभाग ने गुरुवार को स्वास्तिक एकेडमी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। जेंडर स्पेशलिस्ट प्रकाश चन्द्र ने शारीरिक, मानसिक, आर्थिक व यौन हिंसा के रूपों, उनके प्रभाव और रोकथाम पर जानकारी दी।
सखी वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक विद्या जोशी ने बताया कि हिंसा का असर केवल महिला पर ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज पर पड़ता है। केस वर्कर प्रियंका पारीक ने वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्डलाइन 1098 और पुलिस सहायता 112 की जानकारी देते हुए कहा कि सरकारी सेवाओं की जानकारी महिलाओं को मजबूत बनाती है।
कार्यक्रम में छात्राओं को सुरक्षा, सहायताओं और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। अंत में सभी ने अपने समुदाय में महिला हिंसा रोकने का संकल्प लिया। स्कूल संचालक उषा कुमावत सहित स्टाफ व छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 1970981


