[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पोल लगाते समय मजदूर की मौत:खंभे से गिरकर हुआ घायल, हॉस्पिटल में दम तोड़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़तारानगरराजस्थानराज्य

पोल लगाते समय मजदूर की मौत:खंभे से गिरकर हुआ घायल, हॉस्पिटल में दम तोड़ा

पोल लगाते समय मजदूर की मौत:खंभे से गिरकर हुआ घायल, हॉस्पिटल में दम तोड़ा

तारानगर : चूरू के तारानगर थाना क्षेत्र में पोल लगाते समय मजदूर की मौत हो गई। गुरुवार देर रात उसे गंभीर चोट लगने के बाद डीबी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बिहार के कटिहार निवासी सूरज (24) के रूप में हुई है। उसके साथी मजदूरों ने बताया कि हादसा तारानगर तहसील के एक गांव में कंपनी के कार्य के दौरान हुआ। सूरज ऊंचाई पर लगे पोल से नीचे गिर गया, जिससे उसके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं।

घायल सूरज को साथियों ने तुरंत डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया, लेकिन उपचार शुरू होने से पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल चौकी से एएसआई सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया है।

एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार दोपहर रिपोर्ट मिलने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट होंगे। मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। पुलिस के अनुसार, परिजनों की रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई की जाएगी, मामला दर्ज किया जाएगा और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Related Articles