काजड़ा में भारत माता प्रतिमा स्थापना दिवस मनाया
काजड़ा में भारत माता प्रतिमा स्थापना दिवस मनाया
सूरजगढ़ : क्षेत्र की ग्राम पंचायत काजड़ा के इंदिरा गांधी सार्वजनिक पार्क में स्थापित भारत माता प्रतिमा का स्थापना दिवस बड़े धूम-धाम से मनाया।विद्यार्थियों द्वारा तिरंगा रैली निकालते हुए भारत माता के जयकारे लगाये। भारत माता प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर मिठाई का वितरण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रही राष्ट्रीय सरपंच संघ उपाध्यक्ष मंजू तंवर ने कहा कि मैं भामाशाह श्री प्रवीण काजड़िया एवं उनके परिवार को धन्यवाद ज्ञापित करती हूँ, जिन्होंने तीन वर्ष पूर्व सार्वजनिक पार्क का सौंदर्यकरण करवाते हुए भारत माता की प्रतिमा स्थापित करवाई। भारत माता की प्रतिमा को देखकर हर व्यक्ति के मन में अपनी मातृभूमि एवं देश के प्रति हमेशा दायित्व का बोध होता रहेगा। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता धर्मपाल गाँधी, शिक्षाविद् अनिल जांगिड़, होशियार सिंह सिंगाठिया, रामप्रताप कटारिया, सुरेश सिंह शेखावत, अशोक कुमावत सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1971028


