[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी के त्यौंदा में श्याम मंदिर की रजत जयंती:25वीं वर्षगांठ पर निकली ध्वज यात्रा, हवन और भंडारे का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी के त्यौंदा में श्याम मंदिर की रजत जयंती:25वीं वर्षगांठ पर निकली ध्वज यात्रा, हवन और भंडारे का आयोजन

खेतड़ी के त्यौंदा में श्याम मंदिर की रजत जयंती:25वीं वर्षगांठ पर निकली ध्वज यात्रा, हवन और भंडारे का आयोजन

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के त्यौंदा गांव में श्याम दीवाना संघ द्वारा श्याम मंदिर की 25वीं वर्षगांठ पर रजत जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में आयोजित इस विशाल कार्यक्रम में कई धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। महोत्सव के दौरान गाजे-बाजे के साथ श्याम ध्वज यात्रा और निशाना यात्रा निकाली गई। ये ध्वज यात्रा कल्याण जी मंदिर से शुरू होकर गांव के प्रमुख मार्गों से गुजरी और श्याम मंदिर पर समाप्त हुई, जहां श्रद्धालुओं ने निशान चढ़ाए। गांव के विभिन्न मार्गों पर यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।

इसके बाद पंडित सुरेश शास्त्री के सानिध्य में हवन का आयोजन किया गया। पंडित शास्त्री ने अपने संबोधन में धार्मिक अनुष्ठानों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान के प्रति आस्था रखने और उनकी भक्ति करने से जीवन आनंदमय रहता है और भक्तों पर सदैव उनकी कृपा बनी रहती है।

पंडित शास्त्री ने जीव-जंतुओं की सेवा और गौ सेवा के महत्व पर भी जोर दिया, क्योंकि हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा प्राप्त है। कार्यक्रम में एक विशाल भंडारे और भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। दीपा यादव एंड पार्टी नीमराणा के कलाकारों ने भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

हवन की पूर्णाहुति में नरेंद्र कुमार अग्रवाल, मुरारी लाल मित्तल, अशोक शर्मा, सीताराम शर्मा, राजाराम अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल, चिरंजी लाल चौधरी, अशोक बथवाल, बृजपाल सिंह, अजय मित्तल, कृष्ण कुमार अग्रवाल, विशाल, सुमेर सिंह यादव, हनुमान यादव, ओमप्रकाश टेलर, विनोद टेलर, सोनू शर्मा, दीपक शर्मा और मनोहर लाल शर्मा सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

Related Articles