उदयपुरवाटी में युवक की मौत पर हंगामा:परिजनों ने हत्या का आरोप लगा दिनभर किया प्रदर्शन, केस दर्ज
उदयपुरवाटी में युवक की मौत पर हंगामा:परिजनों ने हत्या का आरोप लगा दिनभर किया प्रदर्शन, केस दर्ज
उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुधवार सुबह उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए दिनभर विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद शाम को वे पोस्टमॉर्टम के लिए सहमत हुए और हत्या का मामला दर्ज कराया।
यह घटना बुधवार सुबह खेतूड्या नाला स्थित पुरानी बर्फ फैक्ट्री के पास हुई। युवक बेहोशी की हालत में मिला था। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी रामपाल मीणा के अनुसार ममता पुत्री सांवरमल भार्गव ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि पुरानी बर्फ फैक्ट्री के पास सुमेर मीणा की शराब की दुकान है। आरोपी सुमेर, ममता के भाई रोहिताश्व पुत्र सांवरमल भार्गव को अपने साथ रखता था।
परिजनों ने आरोप लगाया कि पांच-छह दिन पहले मना करने के बावजूद सुमेर, रोहिताश्व को अपनी शराब की दुकान पर ले गया था। बुधवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि रोहिताश्व बर्फ फैक्ट्री के पास एक गट्टे पर पड़ा है। परिजनों का आरोप है कि आरोपी सुमेर ने रोहिताश्व को अत्यधिक शराब पिलाकर उसकी हत्या की है। मृतक रोहिताश्व दुकानों पर नींबू-मिर्च बांधने का काम करता था, जिसके पैसे भी आरोपी सुमेर ही रखता था।
परिजनों ने दिनभर शव को मॉर्च्युरी में रखकर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। शाम को पुलिस द्वारा समझाने पर परिजन पोस्टमॉर्टम कराने और शव का अंतिम संस्कार करने पर सहमत हो गए। एसएचओ रामपाल मीणा ने बताया कि मृतक शराबी बताया जा रहा है। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2047640


