हरिनारायण बरवाला सुजानगढ़ पहुंचे, पथिक सेना ने किया स्वागत:गुर्जर समाज के मुद्दों और संगठन की रणनीति पर हुई चर्चा
हरिनारायण बरवाला सुजानगढ़ पहुंचे, पथिक सेना ने किया स्वागत:गुर्जर समाज के मुद्दों और संगठन की रणनीति पर हुई चर्चा
सुजानगढ़ : पथिक सेना संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी व संस्थापक सदस्य हरिनारायण बरवाला सुजानगढ़ पहुंचे। पथिक सेना कार्यालय में संगठन के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान गुर्जर समाज के मुद्दों और संगठन की आगामी रणनीति पर चर्चा की गई। संगठन के गिरधारी लाल कसाना, प्रकाश जींदड, अनिल पोसवाल और बंसीलाल पोसवाल ने बरवाला का साफा बांधकर और संगठन का मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया।
बरवाला ने संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर पोसवाल से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सुझाव दिया कि समाज के लोगों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए राष्ट्रीय कार्यालय की एक शाखा जयपुर में खोली जानी चाहिए। चर्चा के दौरान बरवाला ने राज्य सरकार द्वारा गुर्जरों की उपेक्षा, आरक्षण समझौते की वादाखिलाफी, गुर्जर अधिकारियों को हाशिए पर धकेलने और प्रशासन द्वारा गुर्जर युवाओं को निशाना बनाने जैसे गंभीर मुद्दों पर प्रकाश डाला। इन विषयों पर संगठन की आगामी रणनीति बनाने पर भी विचार-विमर्श हुआ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2035470

