अतिक्रमण कार्रवाई में भेदभाव का आरोप
पृथ्वीपुरा–बागरियावास मार्ग जाम, महिलाओं संग ग्रामीणों का धरना
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
श्रीमाधोपुर : पृथ्वीपुरा–बागरियावास मुख्य सड़क मार्ग पर रविवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर विवाद गहरा गया। ग्रामीणों ने कार्रवाई में भेदभाव का आरोप लगाते हुए सड़क पर बड़े-बड़े पत्थर डालकर जाम लगा दिया। महिलाओं संग भारी संख्या में ग्रामीण सड़क पर धरने पर बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
14 अतिक्रमण चिन्हित, 13 हटाए, एक छोड़ा तो भड़का विवाद
ग्रामीणों के अनुसार पीडब्ल्यूडी विभाग ने सड़क निर्माण के दौरान रास्ते में अतिक्रमण की शिकायत ग्राम पंचायत को भेजी थी। इस पर पंचायत ने 14 कच्चे व पक्के अतिक्रमण चिन्हित किए। पंचायत समिति अधिकारियों की मौजूदगी में 13 अतिक्रमण हटाए गए, लेकिन एक व्यक्ति का अतिक्रमण नहीं तोड़ा गया। इसी बात से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।
“सभी पर कार्रवाई तो फिर एक को छूट क्यों?”
ग्रामीणों का कहना है कि : रास्ता पहले से ही संकरा है, नालियों का पानी सड़क पर भर जाता है, शवयात्राओं में भी लोगों को मुश्किलें झेलनी पड़ती हैं। ऐसे में एक ही व्यक्ति को बख्शने को ग्रामीण पक्षपात बता रहे हैं।
दो घंटे से विरोध जारी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विरोध दो घंटे से अधिक समय से जारी है। मौके पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी पहुंच चुके हैं और ग्रामीणों से बातचीत की जा रही है।
ग्रामीणों ने साफ कहा : “सभी के लिए एक जैसा नियम लागू हो, भेदभाव बर्दाश्त नहीं।”
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2036122


