धोद में अनियंत्रित कार पलटी:रामबक्सपुरा स्टैंड के पास हुआ हादसा, कोई हताहत नहीं
धोद में अनियंत्रित कार पलटी:रामबक्सपुरा स्टैंड के पास हुआ हादसा, कोई हताहत नहीं
धोद : धोद में रविवार दोपहर करीब 4:30 बजे एक कार बेकाबू होकर पलट गई। यह घटना रामबक्सपुरा स्टैंड के पास एक घर के गेट के सामने हुई। कार में सवार दोनों लोग पूरी तरह सुरक्षित रहे और उन्हें कोई चोट नहीं आई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कार सीकर से धोद की ओर आ रही थी। इसी दौरान अचानक चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया, जिससे कार सड़क किनारे पलट गई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस स्थान पर कार पलटी, उससे कुछ ही दूरी पर एक ट्रांसफॉर्मर लगा हुआ था। यदि कार उससे टकराती तो हादसा गंभीर हो सकता था। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोग जमा हो गए। उन्होंने कार में सवार दोनों व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2048044


