जीएन घसिया बने नीमकाथाना कांग्रेस जिलाध्यक्ष:संगठन सर्जन अभियान के तहत पार्टी ने दी जिम्मेदारी
जीएन घसिया बने नीमकाथाना कांग्रेस जिलाध्यक्ष:संगठन सर्जन अभियान के तहत पार्टी ने दी जिम्मेदारी
मूंडरू : मूंडरू निवासी गोविंद नारायण घसिया को कांग्रेस कमेटी में नीमकाथाना जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह घोषणा शनिवार देर रात कांग्रेस पार्टी के संगठन सर्जन अभियान के तहत जारी जिलाध्यक्षों की सूची में की गई। घसिया के जिलाध्यक्ष बनने पर कोलवा मोड़ स्थित उनके निवास स्थान पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। लोगों ने उन्हें मिठाई खिलाकर और साफा बंधवाकर शुभकामनाएं दीं।
बधाई देने वालों में मूंडरू सरपंच प्रतिनिधि रामजीलाल मिश्रा, सेवानिवृत डीटीओ भवानी सिंह, उपसरपंच दिलीप सिंह, कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत, कांग्रेस नेता बलराम यादव, कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष संयोग भारिया, कांग्रेस कार्यकर्ता संदीप डंडिया और पूरण गोठवाल प्रमुख थे। हेमसिंह और संयोग भावरिया ने घसिया को सूत की माला और चरखा भी भेंट किया।
गोविंद नारायण घसिया प्रोफेसर पद से सेवानिवृत हैं। उन्होंने रूक्टा के प्रदेशाध्यक्ष, सचिवालय में राज्य जन सम्पर्क अधिकारी, राजकीय पीजी कॉलेज चौमूं के प्राचार्य, राजीव गांधी स्टडी सर्किल के फाउंडर मेंबर, बीकानेर पशुपालन कोटा और शेखावाटी कॉलेज में सिंडिकेट मेंबर जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 1969598


