बिसाऊ बाईपास पर खतरे के गड्ढे
पीडब्ल्यूडी की अनदेखी, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज्तर
बिसाऊ : कस्बे के मुख्य बाईपास पर शहीद मुश्ताक खान सर्किल से झुंझुनूं रोड तक यूनियन बैंक के सामने सड़क पर बड़े गहरे गड्ढे हादसों को दावत दे रहे हैं। करीब 200 मीटर क्षेत्र में दोनों ओर 10 से 15 गड्ढे लंबे समय से बने हुए हैं, लेकिन विभाग का ध्यान अब तक नहीं गया।
यह चूरू–झुंझुनूं को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है और 24 घंटे भारी यातायात बना रहता है। गड्ढों के कारण कई बाइक सवार गिरकर घायल हो चुके हैं।
स्थानीय दुकानदार विष्णु सैनी, अरसद जोया और अनिल प्रजापत ने बताया कि स्थिति बेहद खतरनाक है। यदि जल्द सुधार कार्य नहीं हुआ तो यहां बड़ा हादसा होना तय है। उन्होंने पीडब्ल्यूडी से तत्काल सड़क मरम्मत की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035294


