मतदाता सूची पुनरीक्षण में बिसाऊ आगे
बूथ नंबर 64 पर एडवोकेट मुबारिक चोपदार की बड़ी पहल
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज्तर
बिसाऊ : लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्य बिसाऊ कस्बे में तेजी से चल रहा है। बूथ नंबर 64 पर जहां 1317 फॉर्मों का वितरण किया गया, वहीं अब तक 750 फॉर्म वापस भरकर जमा हो चुके हैं। युवा नेता एडवोकेट मुबारिक चोपदार ने अपने निज निवास पर कैंप लगाकर अकेले 350 फॉर्म भरने का रिकॉर्ड बनाया। इसके अलावा वे घर-घर जाकर 120 फॉर्म भर चुके हैं।
बूथ के बीएलओ नागेंद्र सिंह ने मुबारिक चोपदार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी निस्वार्थ सेवा से मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में बड़ी तेजी आई है। वार्डवासियों ने भी इस पहल के लिए चोपदार का धन्यवाद ज्ञापित किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे जागरूक और सक्रिय प्रयास ही लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करते हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2035049


