[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भापर को ग्राम पंचायत बनाने पर ग्रामवासियों ने मनाई खुशियां


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

भापर को ग्राम पंचायत बनाने पर ग्रामवासियों ने मनाई खुशियां

भापर को ग्राम पंचायत बनाने पर ग्रामवासियों ने मनाई खुशियां

सूरजगढ़ : राजस्थान सरकार द्वारा किये जा रहे पंचायतों के परिसीमन के अंतर्गत सूरजगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत काजड़ा का विभाजन करते हुए ग्राम भापर व कुम्हारों का बास को मिलाकर भापर को नई पंचायत बनाया गया है। इससे पहले भापर व कुम्हारों का बास ग्राम पंचायत काजड़ा में शामिल थे। भापर को नई ग्राम पंचायत बनाये जाने की अधिसूचना जारी होते ही ग्रामवासियों ने मिठाई बांटकर एक दूसरे को बधाई दी और खुशियां मनाई।

इस मौके पर प्रशासक राकेश कुमावत, शिक्षाविद् एवं सामाजिक कार्यकर्ता मनजीत सिंह तंवर, संजय सैन, मुकेश कुमार गुरावडिया, दरिया सिंह डीके, रणधीर बुडानिया, रोहिताश कुमावत, योगेंद्र सैन, ईश्वर धींवा, नानक नायक, श्यामसुंदर, लीलाराम नायक, राजवीर सिंह, सागरमल सैन, उदमीराम सैन, श्यामलाल सैन, धर्मेन्द्र शेखावत, राकेश धींवा, त्रिलोकचंद आदि अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles