घसीपुरा को नई पंचायत का दर्जा मिला:कांवट ग्राम पंचायत का पुनर्गठन हुआ, ढहर कांवट, पीपेड़ा बालाजी नगर होंगे शामिल
घसीपुरा को नई पंचायत का दर्जा मिला:कांवट ग्राम पंचायत का पुनर्गठन हुआ, ढहर कांवट, पीपेड़ा बालाजी नगर होंगे शामिल
कांवट : राजस्थान सरकार ने शुक्रवार को राज्य के सभी जिलों में पंचायत पुनर्गठन और नई पंचायतें बनाने की अधिसूचना जारी की है। इसी क्रम में, कांवट ग्राम पंचायत का पुनर्गठन किया गया है, जिसके बाद घसीपुरा को एक नई ग्राम पंचायत का दर्जा मिल गया है। कांवट पंचायत के पुनर्गठन के परिणामस्वरूप, घसीपुरा गांव अब ग्राम पंचायत बन गया है। नई ग्राम पंचायत घसीपुरा में ढहर कांवट, पीपेड़ा बालाजी नगर आदि शामिल हैं।
इससे पहले, घसीपुरा कांवट ग्राम पंचायत का ही हिस्सा था। पुनर्गठन के बाद, कांवट ग्राम पंचायत में अब राजस्व ग्राम रामसर शामिल है। इस अधिसूचना के जारी होने के बाद राज्य की लगभग हर पंचायत समिति की सीमाओं में बदलाव आया है। इस पुनर्गठन का स्थानीय राजनीति पर भी महत्वपूर्ण असर पड़ने की संभावना है।
नई पंचायतों के गठन से सरपंचों, उपसरपंचों और वार्ड पंचों के पदों की संख्या में वृद्धि होगी। जितनी नई पंचायतें बनेंगी, उतने ही अतिरिक्त सरपंच और उपसरपंच चुने जाएंगे। वार्ड पंचों के पद भी हजारों की संख्या में बढ़ेंगे। आगामी पंचायत चुनाव अब इन्हीं पुनर्गठित पंचायतों के आधार पर होंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 1971172


