रामकृष्ण जयदयाल डालमिया सेवा संस्थान द्वारा बायोएंजाइम प्रशिक्षण अभियान का शुभारंभ
रामकृष्ण जयदयाल डालमिया सेवा संस्थान द्वारा बायोएंजाइम प्रशिक्षण अभियान का शुभारंभ
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : ग्राम मैती की ढाणी एवं नरहड़ में रामकृष्ण जयदयाल डालमिया सेवा संस्थान द्वारा एक माह का विशेष बायोएंजाइम प्रशिक्षण एवं जागरूकता अभियान माह का शुभारंभ हुआ। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को घरेलू उपयोग जैसे कपड़े धोने, फर्श एवं बर्तन साफ करने सहित कृषि कार्यों में बायोएंजाइम के सुरक्षित व प्रभावी उपयोग के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम संस्थान के जल एवं ग्रामीण विकास विभाग के समन्वयक संजय शर्मा तथा कृषि एवं वानिकी समन्वयक शुभेंद्र भट्ट के सानिध्य में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान भट्ट ने प्रतिभागियों को बायोएंजाइम बनाने की संपूर्ण विधि, घरेलू व कृषि उपयोग तथा लाभों को जीवन से जुड़े उदाहरणों के माध्यम से विस्तारपूर्वक समझाया।
संजय शर्मा ने ग्रामीण समुदाय को दूषित जल के दुष्प्रभाव, स्वच्छता के महत्व तथा इसके समाधान संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी प्रदान कीं।
संस्थान द्वारा चलाया गया यह अभियान ग्रामीण महिलाओं में स्वच्छता, प्राकृतिक उत्पादों के उपयोग और रसायनों के विकल्प के रूप में बायोएंजाइम अपनाने की दिशा मे एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके अतिरिक्त संस्थान की ओर से बताया गया कि आने वाले दिनों में विभिन्न ग्रामों में क्षेत्रीय अधिकारी किसानों एवं घरेलू महिलाओं को घर-घर जाकर (डोर-टू-डोर) बायोएंजाइम से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे, ताकि अधिक से अधिक परिवार इस प्राकृतिक एवं सुरक्षित विकल्प का लाभ उठा सकें। इस अवसर पर अनिल सैनी, अजय बलौदा, सुनील डूडी, तुलसाराम, संजू देवी, सरोज देवी, सोनू एवं अन्य ग्रामीण जन उपस्थित है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 1970976


