बिसाऊ में संत निरंकारी मिशन का सत्संग:डॉ. महेश शर्मा ने इंसानियत पर दिया जोर
बिसाऊ में संत निरंकारी मिशन का सत्संग:डॉ. महेश शर्मा ने इंसानियत पर दिया जोर
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज्तर
बिसाऊ : बिसाऊ के वार्ड 22 में गुरुवार को संत निरंकारी मिशन द्वारा सत्संग का आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में प्रसार यात्रा से आए डॉ. महेश शर्मा सरदारशहर और चूरू जोन के जोनल इंचार्ज शिवभगवान बजाज ने संबोधित किया। मुखी ताराचंद स्वामी ने बताया कि डॉ. महेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि सांसारिक उपलब्धियों को आज बहुत महत्व दिया जा रहा है, लेकिन सबसे बड़ी उपलब्धि यही है कि इंसान के रूप में जन्म लेकर इंसान बनकर जिया जाए।
चूरू जोन के जोनल इंचार्ज शिवभगवान बजाज ने संतों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संत मानव को आत्म-मंथन और प्रभु से जुड़ने की प्रेरणा देते हैं, जिससे उसे सही दिशा मिल सके। इस सत्संग में सीकर, लक्ष्मणगढ़, फतेहपुर, तारानगर, सात्यू, सरदारशहर, चूरू और रामगढ़ सहित विभिन्न स्थानों से गीतकार और विचारक महात्माओं ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान ताराचंद स्वामी ने डॉ. शर्मा का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया, जबकि वार्ड के पूर्व पार्षद परमेश्वर लाल प्रजापत ने शॉल ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 1970893


