[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में स्टेट हाईवे 13 की जर्जर सड़क के पुनर्निर्माण की मांग, कस्बेवासियों और दुकानदारों ने उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में स्टेट हाईवे 13 की जर्जर सड़क के पुनर्निर्माण की मांग, कस्बेवासियों और दुकानदारों ने उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

कस्बेवासियों ने दी चेतावनी:जर्जर सड़क का 15 दिन में काम शुरू नहीं हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : खेतड़ी-नीमकाथाना स्टेट हाईवे 13 पर उपखंड कार्यालय के सामने क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर कस्बेवासियों और दुकानदारों ने मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी सुनील कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि महाविद्यालय से पुलिस थाने तक यह सड़क पूरी तरह टूट चुकी है और बड़े-बड़े गड्ढों के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।कस्बेवासियों ने बताया कि इसी मार्ग पर उपखंड कार्यालय, तहसील कार्यालय, न्यायालय परिसर, पुलिस थाना और राजकीय महाविद्यालय स्थित होने के कारण रोजाना सैकड़ों की संख्या में वाहन गुजरते हैं। बावजूद इसके सड़क की मरम्मत पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। लगातार उठती धूल के कारण दुकानदारों और आमजन को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई दुकानदारों को धूल के कारण स्वास्थ्य समस्याएं हो गईं, जिस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। सड़क की यह खराब स्थिति जनस्वास्थ्य और जनसुविधा दोनों के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

ज्ञापन में चेतावनी देते हुए कहा गया है कि 15 दिनों के अंदर सड़क का पुनर्निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया, तो कस्बेवासी मजबूर होकर सड़क पर बड़ा जन आंदोलन करेंगे और इसकी पूरी जवाबदेही प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने वालों में पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गोकुलचंद सैनी, चंदगीराम सैनी, पारस वर्मा, विनोद सैनी, पूरणमल सैनी, प्रवीण कुमार जेवरिया, संजय सुरोलिया, सुरेश कुमार सैनी, भरतराम,भरत सैनी, बलबीर, दिनेश, अशोक, मोनू अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles