महिला को बंधक बनाकर 25 लाख के गहने-नकदी लूटी:हथियारों के साथ आए नकाबपोश बदमाश, शोर मचाने पर महिला को कमरे में बंद किया
महिला को बंधक बनाकर 25 लाख के गहने-नकदी लूटी:हथियारों के साथ आए नकाबपोश बदमाश, शोर मचाने पर महिला को कमरे में बंद किया
चूरू : चूरू में महिला को बंधक बनाकर 20-25 लाख के गहने और नकदी लूट ली। महिला घर पर अकेली थी। इस दौरान 7-8 नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने महिला से मारपीट की। घर पर रखे करीब 20 तोला सोने के गहने और 1.65 लाख की नकदी ले गए। मामला जिले के सादलुपुर कस्बे के बैरासर गुमाना गांव में मंगलवार रात का है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। वहीं, घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है और आरोपियों की गिरफ्तार की मांग की है।

बंदूक लेकर पहुंचे बदमाश, कमरे में बंद किया
महिला संतोष (50) पत्नी ताराचंद ने बताया- घटना के समय वो घर पर अकेली थी। उसके पति ताराचंद सोने के लिए दूसरे बेटे के घर पर गए हुए थे। रात करीब 12-1 बजे अचानक बाहरे के दरवाजे का ताला टूटने की आवाज सुनाई दी। देखा तो 5-7 लोग कमरे का ताला तोड़ रहे थे। मैंने शोर मचाया तो उसमें से दो लोग हाथों में बंदूक लिए हुए मेरे पास आकर खड़े हो गए और चुप करने लगे। बोलने की कोशिश की तो आरोपियों ने मारपीट की संतोष को कमरे में बंद कर दिया।

महिला ने बताया कि कुछ देर बाद वो खिड़की से निकलकर बाहर आई तो चार लोग कमरे के अंदर चोरी कर रहे थे। दो लोग अंदर गेट पर खड़े थे। वहीं, दो लोग बाहर वाले गेट पर खड़े थे। सभी नकाबपोश थे और सभी के हाथों में हथियार थे। खिड़की के पास देखते ही बदमाश वापस घसीटते हुए कमरे में ले गए और मारपीट की।
गहने और 1.65 लाख नकदी ले गए
संतोष ने बताया- उसके देवर की दो लड़कियों की शादी 8 नवंबर की थी। जिनका 1.30 लाख का कन्यादान, करीब 20 तोला सोने के गहने और 35000 अन्य नकद घर में रखे हुए थे, जो सभी चोरी करके ले गए। घटना लेकर थाना अधिकारी राजेश सिहाग बताया कि घटना का मौका निरीक्षण कर लिया है। जिसको लेकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तार कर ली जाएगी।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 1930292

