राष्ट्रीय वॉलीबॉल उपविजेता प्रियंका सिवल का स्वागत:गांव उडवाला में कोच रवि शिवरान संग हुआ सम्मान, क्षेत्र में खुशी का माहौल
राष्ट्रीय वॉलीबॉल उपविजेता प्रियंका सिवल का स्वागत:गांव उडवाला में कोच रवि शिवरान संग हुआ सम्मान, क्षेत्र में खुशी का माहौल
चूरू : 69वीं विद्यालयी राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता (बालिका वर्ग) में राजस्थान को उपविजेता बनाने वाली खिलाड़ी प्रियंका सिवल और उनके कोच रवि शिवरान का गांव उडवाला में भव्य स्वागत किया गया। यह सम्मान समारोह प्रियंका के शानदार प्रदर्शन के बाद आयोजित किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

प्रियंका ने बरेली (उत्तर प्रदेश) में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनके इस प्रदर्शन से न केवल गांव उडवाला बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ा है। प्रियंका के गांव लौटने पर ग्रामीणों, स्कूल परिवार और छात्र-छात्राओं में उत्साह देखा गया।
गांव पहुंचने पर प्रियंका और कोच रवि शिवरान का माल्यार्पण कर, पुष्पवर्षा और साफा पहनाकर सम्मान किया गया। इसके बाद प्रियंका को एक रथ पर बैठाकर डीजे के साथ पूरे गांव में विशाल जुलूस निकाला गया। इस जुलूस में सैकड़ों लोग शामिल हुए, जिन्होंने गुलाल उड़ाकर और नाचते-झूमते हुए अपनी खुशी का इजहार किया।

इस अवसर पर रामेश्वरलाल सारण (प्रशासक, ग्राम पंचायत उडवाला), विकास सारण (प्रशासक, कल्याणसर), बेगराज सारण, जगदीश सिवल, ओमनाथ सिद्ध (प्राचार्य), हरिराम सारण, रामकृष्ण सारण, ओमप्रकाश सारण, बालाराम महला, प्रभुराम हुड्डा, पप्पूराम हुड्डा, मनीषा, कविता और सरिता सहित कई प्रमुख व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन हरिराम सारण ने किया। ग्रामीणों ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि प्रियंका और उनके कोच का यह प्रदर्शन क्षेत्र की अन्य प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1930018


