बिहार चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला:चूरू में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई, मोदी के नारे लगाए
बिहार चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला:चूरू में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई, मोदी के नारे लगाए
चूरू : चूरू में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिले प्रचंड बहुमत का जश्न मनाया। शुक्रवार रात अगुणा मोहल्ला स्थित संचिया माता मंदिर के सामने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी मनाई। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे भी लगाए। भाजपा पदाधिकारी रवि दाधीच और प्रवीण बैद ने बताया कि देश में मोदी सरकार द्वारा आमजन के हित में किए गए कार्यों के कारण ही बिहार में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया है।
पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि अब बिहार में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने विकास के अनेक आयाम स्थापित किए हैं। कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ और विधायक हरलाल सहारण जिंदाबाद के नारे भी लगाए। इस मौके पर विश्वनाथ, सुरेंद्र बैदा, बजरंग बेद, भोलाराम सोनी, राजकुमार तंवर, जयसिंह, रवि, सुशील दाधीच और पार्षद राकेश दाधीच सहित कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1930156


