[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

39वें माइंस सुरक्षा सप्ताह के तहत क्विज प्रतियोगिता आयोजित, कर्मचारियों में दिखा उत्साह


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

39वें माइंस सुरक्षा सप्ताह के तहत क्विज प्रतियोगिता आयोजित, कर्मचारियों में दिखा उत्साह

39वें माइंस सुरक्षा सप्ताह के तहत क्विज प्रतियोगिता आयोजित, कर्मचारियों में दिखा उत्साह

खेतड़ी नगर : केसीसी प्रशासन भवन के सभा कक्ष में शुक्रवार को 39वें माइंस सुरक्षा सप्ताह के तहत माइंस सेफ्टी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कर्मचारियों और अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य खनन क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों को सुरक्षा मानकों, अनुशासन, आपातकालीन उपायों और दुर्घटना रोकथाम के प्रति अधिक जागरूक करना था।

खेतड़ी कॉपर माइंस के सुरक्षा अधिकारी लोकेश गोयल ने बताया कि माइंस सुरक्षा सप्ताह के दौरान सुरक्षा को लेकर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम, प्रशिक्षण सत्र एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों की सुरक्षा संबंधी समझ और व्यवहार को और मजबूत किया जा सके। उन्होंने कहा कि माइंस में सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रत्येक कर्मचारी को अपने कार्यस्थल पर सतर्क रहना आवश्यक है।

क्विज प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों से सुरक्षा उपकरणों के उपयोग, गैस मॉनिटरिंग, ब्लास्टिंग प्रक्रिया, मशीनरी संचालन की सावधानियां, फर्स्ट एड और आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता में 19 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें जयंत मुकोपाध्याय, देवेंद्र वर्मा, अभिषेक पारीक, नरेंद्र गोस्वामी, प्रियंका पारीक, रेणू खेदड़, सोरभ चतुर्वेदी, वरूण अरोड़ा आदि न भाग लिया। इस मौके पर मुन्नालाल जेदिया, बाबूलाल सैनी, राजू आदि मौजूद थे।

Related Articles