अनैतिक गतिविधि के आरोप में 3 महिलाएं हिरासत में:सदर पुलिस व कालिका टीम की कार्रवाई
अनैतिक गतिविधि के आरोप में 3 महिलाएं हिरासत में:सदर पुलिस व कालिका टीम की कार्रवाई
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : चूरू में रामसरा रोड पर पुलिस ने अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर कार्रवाई की। सदर पुलिस और कालिका टीम ने संयुक्त अभियान में तीन महिलाओं को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। कालिका टीम प्रभारी के अनुसार, पुलिस को क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली थी। इसी सूचना के आधार पर टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी।
दबिश के दौरान मौके पर तीन महिलाएं मिलीं। इनमें से एक महिला बिहार की, एक जालंधर की और एक उत्तर प्रदेश की बताई जा रही है। पुलिस पूछताछ में तीनों महिलाएं चूरू आने और यहां रुकने के अपने उद्देश्य के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाईं। इसके बाद पुलिस उन्हें थाने ले आई और आगे की पूछताछ शुरू कर दी।
सदर पुलिस अब महिलाओं से यह पता लगाने में जुटी है कि वे किस मकसद से चूरू आई थीं, किन लोगों के संपर्क में थीं और रामसरा रोड पर एक कमरे में क्यों ठहरी हुई थीं। पूछताछ से मिली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 1930482

