[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मुक्तिधाम की दीवार से टकराया ट्रक:सरदारशहर में सूर्य मंदिर रोड पर हादसा, दीवार-छतरी क्षतिग्रस्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

मुक्तिधाम की दीवार से टकराया ट्रक:सरदारशहर में सूर्य मंदिर रोड पर हादसा, दीवार-छतरी क्षतिग्रस्त

मुक्तिधाम की दीवार से टकराया ट्रक:सरदारशहर में सूर्य मंदिर रोड पर हादसा, दीवार-छतरी क्षतिग्रस्त

सरदारशहर : सरदारशहर में सूर्य मंदिर के पास स्थित दक्षिण मुक्तिधाम की दीवार एक ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में श्मशान भूमि में बनी एक छतरी भी टूट गई। गनीमत रही कि घटना के समय मौके पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

आसपास के लोगों के अनुसार, उन्होंने अचानक तेज धमाके की आवाज सुनी और देखते ही देखते दीवार ढह गई। मौके पर पाया गया कि एक बिना चालक का ट्रक पीछे की ओर सरकता हुआ श्मशान भूमि की दीवार से जा टकराया था।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह ट्रक एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में आया हुआ था। चालक ने ट्रक को मुख्य सड़क पर खड़ा कर दिया था और किसी काम से चला गया था। माना जा रहा है कि तकनीकी खराबी या ब्रेक पाइप फटने के कारण ट्रक स्वतः ही पीछे की ओर लुढ़क गया और दीवार से टकराकर रुक गया।

सूर्य मंदिर रोड शहर को जोड़ने वाला एक मुख्य मार्ग है, जहां दिनभर भारी वाहनों का आवागमन रहता है। मुक्तिधाम प्रबंधन समिति ने घटना की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है और दीवार की मरम्मत व भरपाई की प्रक्रिया पर चर्चा की जा रही है।

Related Articles