[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्री सनातन धर्म पंचायत स्कूल में वार्षिक उत्सव ‘त्रिवेणी’ का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

श्री सनातन धर्म पंचायत स्कूल में वार्षिक उत्सव ‘त्रिवेणी’ का आयोजन

श्री सनातन धर्म पंचायत स्कूल में वार्षिक उत्सव ‘त्रिवेणी’ का आयोजन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : मंडावा स्थित श्री सनातन धर्म पंचायत उच्च माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव ‘त्रिवेणी’ धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग थे, जबकि एसडीएम मुनेश कुमारी, तहसीलदार डॉ. सुरेंद्र भास्कर और शिक्षाविद सीबीईओ अशोक शर्मा विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कोलकाता से आए अतुल चूड़ीवाल ने की।

छात्र-छात्राओं ने गणेश वंदना से शुरुआत करते हुए शिव तांडव, राम कथा, फौज का शौर्य और देशभक्ति प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध किया। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में आर्किटेक्ट चंद्र मलिक, लेखिका श्यामला मणि, आध्यात्मिक गुरु चैतन्य गिरी महाराज, भाजपा नेता महेश बसावतिया, नरेश सोनी, सज्जन मिश्रा सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुमन देवड़ा और डॉ. विद्या पुरोहित ने किया। ‘तेरी मिट्टी में मिल जावां’ और ‘राम आए हैं’ जैसी प्रस्तुतियों ने वातावरण भावुक कर दिया। अंत में ट्रस्टीगण ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles