गौ सेवा सामाजिक और धार्मिक दायित्व:फतेहपुरिया परिवार ने 10 लाख का चारा गोदाम समर्पित किया, श्री पंचमुखी बालाजी धाम गोशाला में लोकार्पण
गौ सेवा सामाजिक और धार्मिक दायित्व:फतेहपुरिया परिवार ने 10 लाख का चारा गोदाम समर्पित किया, श्री पंचमुखी बालाजी धाम गोशाला में लोकार्पण
सादुलपुर : सादुलपुर में श्री पंचमुखी बालाजी धाम गोशाला में सोमवार को भिवंडी, मुंबई के प्रवासी समाजसेवी देवकीनंदन फतेहपुरिया परिवार की ओर से निर्मित 10 लाख रुपए लागत के चारा गोदाम का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर राधा देवी देवकीनंदन फतेहपुरिया ने औपचारिक रूप से गोदाम का उद्घाटन किया।
यह विशाल चारा गोदाम रक्षाबंधन के अवसर पर बनकर तैयार हो गया था और तब से गोवंश के चारे के लिए इसका उपयोग किया जा रहा है। फतेहपुरिया परिवार की अनुपस्थिति के कारण लोकार्पण की औपचारिक रस्म सोमवार को अदा की गई।
इस मौके पर देवकीनंदन फतेहपुरिया ने कहा कि गौ सेवा किसी पर कोई एहसान नहीं, बल्कि यह हमारा सामाजिक और धार्मिक दायित्व है। उन्होंने गोशाला में दुर्घटनाग्रस्त और बीमार गायों की देखभाल पर प्रसन्नता व्यक्त की। फतेहपुरिया ने भविष्य में भी गोशाला को यथासंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
गोशाला संचालक महंत गिरवर सिंह ने फतेहपुरिया परिवार के मंगल भाव की सराहना करते हुए कहा कि गौ माता की सेवा करने वाले निश्चित ही पुण्य के भागीदार होते हैं। दानदाता देवकीनंदन फतेहपुरिया, राधा देवी, अमित, शीतल और अर्चित फतेहपुरिया को सम्मानित किया गया।
गोशाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुशील कुमार कंदोई ने आभार व्यक्त करते हुए बताया कि सीमित साधनों वाली यह गोशाला गो भक्तों के सहयोग से ही संचालित हो रही है। कार्यक्रम का संचालन कर रहे श्याम जैन ने बताया कि फतेहपुरिया परिवार ने इससे पहले भी चोटिल गोवंश के लिए शेड और चरने के लिए ठाण बनवाए हैं।
गौ भक्तों की टीम के सदस्य विकास मुहाल, नरेश खेमाणा, ऋषि स्वामी और रामेश्वर भोला ने भी अतिथियों का स्वागत किया। फतेहपुरिया परिवार ने गोपूजन किया, गायों को गुड़ आदि खिलाया और गोशाला का निरीक्षण किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 1921474


