BJP महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष को मारने की धमकी:पुलिस से सुरक्षा की मांग, निर्मला चौधरी ने निराश्रित श्वानों को जहर देने का किया विरोध
BJP महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष को मारने की धमकी:पुलिस से सुरक्षा की मांग, निर्मला चौधरी ने निराश्रित श्वानों को जहर देने का किया विरोध
थोई : थोई थाना क्षेत्र के करडका गांव में भाजपा महिला मोर्चा की थोई झाड़ली मंडल अध्यक्ष निर्मला चौधरी को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी उन्हें पांच निराश्रित श्वानो को जहर देकर मारने का विरोध करने पर दी गई। पीड़िता ने इस संबंध में थोई पुलिस थाने में दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
निर्मला देवी पत्नी संतोष कुमार जाट ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि गांव के ही विकास कुमार और विनोद कुमार ने हाल ही में पांच निराश्रित श्वानो को जहर देकर मार दिया और उन्हें एक खेत में गड्ढे में डाल दिया। जब निर्मला देवी ने इस कृत्य का विरोध किया, तो दोनों आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता के अनुसार, आरोपी पहले भी कई बार निराश्रित श्वानो को जहर देकर मार चुके हैं। निर्मला देवी रोजाना गांव के निराश्रित श्वानो को भोजन कराती हैं, जिसके कारण आरोपी उनसे रंजिश रखते हैं और आए दिन गाली-गलौज व धमकी देते रहते हैं।
‘अब तेरी बारी है, तुझे जान से मार देंगे’
निर्मला देवी ने अपनी शिकायत में उल्लेख किया कि विरोध करने पर आरोपियों ने कहा कि अब तेरी बारी है, तुझे जान से मार देंगे। उन्होंने आशंका जताई है कि आरोपी किसी भी समय उनके साथ कोई बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं और अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है।
थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में यह प्रकरण भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 325 के तहत अपराध की श्रेणी में पाया गया है। जांच का कार्य एएसआई राजेंद्र प्रसाद को सौंपा गया है और पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 1920760


