[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ीनगर में विधानसभा स्तरीय भाजपा महिला सम्मेलन:आत्मनिर्भर भारत के लिए स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ीनगर में विधानसभा स्तरीय भाजपा महिला सम्मेलन:आत्मनिर्भर भारत के लिए स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया

खेतड़ीनगर में विधानसभा स्तरीय भाजपा महिला सम्मेलन:आत्मनिर्भर भारत के लिए स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया

खेतड़ीनगर : खेतड़ीनगर के भाजपा जनसुनवाई केंद्र में भाजपा के आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत एक विधानसभा स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नीलम मिश्रा थीं, जबकि अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री पूनम धर्मपाल गुर्जर ने की।

मुख्य अतिथि नीलम मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य 2047 तक भारत को एक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाना है। उन्होंने कहा कि ये तभी संभव होगा जब देश की महिलाएं स्वदेशी उत्पादों के निर्माण, उपयोग और प्रचार में सक्रिय रूप से भाग लेंगी। उन्होंने राजस्थान सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई विभिन्न योजनाओं का भी उल्लेख किया, जिसमें ‘राजीविका योजना’ के तहत स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए 10 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की जा रही है।

जिला महामंत्री पूनम धर्मपाल गुर्जर ने कहा कि घर की आर्थिक बागडोर अक्सर महिलाओं के हाथ में होती है। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि महिलाएं स्वदेशी उत्पादों को अपनाती हैं, तो प्रत्येक घर आत्मनिर्भर बनेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ संदेश को हर महिला की जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया और महिलाओं से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देकर रोजगार सृजन में योगदान देने का आग्रह किया।

सम्मेलन में उपस्थित महिलाओं ने ‘स्वदेशी अपनाओ – आत्मनिर्भर बनो’ का संकल्प लिया। अंत में, सभी महिलाओं ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी उत्पादों के उपयोग और स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहन देने के अपने संकल्प को दोहराया।

इस कार्यक्रम में जिला संयोजक योगेंद्र मिश्रा, महिला जिला संयोजक सरोज श्योराण, जिला उपाध्यक्ष शेर सिंह निर्वाण, मेहाड़ा मंडल अध्यक्ष प्रभु राजोता, शशि सैनी, शर्मिला देवी, बिंदु देवी, मुनेश, सुशीला, चंचल, सुनीता, बिस्मिल्लाह, मनीषा, कविता, किरण, कमला, सुमन, पिंकी, चेतना, मधु, जया, प्रियंका, आशा, अन्नु, पूनम, सीता, सोमलता, रेखा, बलबीर खटाना, विश्वेंद्र नालपुरिया, धर्मा पहलवान, अनिल सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related Articles