[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

समाजसेवा की मिसाल बना “हमारा कपड़ा बैंक डिपो अभियान”


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

समाजसेवा की मिसाल बना “हमारा कपड़ा बैंक डिपो अभियान”

गरीबों की उम्मीदों का सहारा बना यह निस्वार्थ अभियान

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : सर्दी के मौसम में जब ठिठुरन आम जनजीवन को प्रभावित करने लगती है, ऐसे में “हमारा कपड़ा बैंक डिपो अभियान” गरीबों और जरूरतमंदों के लिए आशा की किरण बनकर उभरा है। इस अभियान के माध्यम से अब तक सैकड़ों परिवारों को गर्म कपड़े, कंबल, गद्दे, रजाइयाँ और साधारण वस्त्र निःशुल्क प्रदान किए जा चुके हैं। अभियान संचालक विपिन उपाध्याय (भवानीमंडी) ने बताया कि, कोई भी व्यक्ति उनके पास आकर गरीबों को देने हेतु कपड़े ले जा सकता है या फिर अपने घर के उपयोगी गर्म कपड़े, कम्बल, गद्दे, रजाई एवं अन्य वस्त्र दान कर सकता है। उन्होंने कहा कि यह अभियान पूरी तरह समाज की भागीदारी से संचालित हो रहा है और इसका उद्देश्य केवल जरूरतमंदों की सहायता करना है।

वहीं बकानी के अभियान संचालक श्याम कुशवाह ने बताया कि, बीते तीन वर्षों से लगातार यह अभियान गरीब वर्ग के लोगों में कपड़े वितरण कर रहा है। इस नेक कार्य से अब दीनहीन लोग इस अभियान की ओर आशा भरी निगाहों से देखने लगे हैं। समाज के सहयोग और आशीर्वाद से ही यह सेवा-यज्ञ निरंतर प्रगति कर रहा है। अभियान संचालकों ने स्पष्ट किया कि इस अभियान से किसी प्रकार का निजी स्वार्थ या लाभ नहीं जुड़ा है। यह पूर्णतः समाज सेवा के भाव से प्रेरित पहल है और भविष्य में भी इस अभियान की आड़ में किसी निजी हित को नहीं साधा जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक समाज का सहयोग मिलता रहेगा, यह अभियान अपनी सेवा यात्रा जारी रखेगा। यह अभियान न केवल गरीबों की ठंड मिटा रहा है, बल्कि समाज में मानवता और परोपकार की नई मिसाल भी कायम कर रहा है।

Related Articles