झुंझुनूं में 380 स्थानों पर दबिश, 3 हिस्ट्रीशीटर समेत 51-गिरफ्तार:पुलिस ने चलाया एरिया डोमिनेशन अभियान, आरबीएम गैंग के बदमाश भी गिरफ्त में
झुंझुनूं में 380 स्थानों पर दबिश, 3 हिस्ट्रीशीटर समेत 51-गिरफ्तार:पुलिस ने चलाया एरिया डोमिनेशन अभियान, आरबीएम गैंग के बदमाश भी गिरफ्त में
झुंझुनूं : झुंझुनूं में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधियों में भय पैदा करने के उद्देश्य से पुलिस ने दो दिवसीय एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया। 1 और 2 नवंबर को चलाए गए इस विशेष अभियान में जिलेभर में पुलिस की 70 टीमों के 264 अधिकारी और जवानों ने एक साथ बदमाशों और आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी।
2 दिनों तक चले इस सघन अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 380 स्थानों पर दबिश देकर 51 आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक बृजेश उपाध्याय ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना, अपराधियों को सक्रिय होने से रोकना, गैंगस्टर और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखना और आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना था।
उन्होंने कहा कि पुलिस की टीमें जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ सक्रिय की गईं। इन टीमों ने पिछले अपराधों में वांछित और फरार चल रहे मुल्जिमों की तलाश की, साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन और पूछताछ की कार्रवाई भी की।
380 स्थानों पर दबिश, 51 गिरफ्तार
दो दिवसीय अभियान के दौरान झुंझुनूं पुलिस की 70 टीमों ने जिलेभर में 380 अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान महिला अत्याचार के प्रकरणों में वांछित 2, जघन्य अपराधों में वांछित 3, सामान्य अपराध में वांछित 1, गिरफ्तारी वारंटी में फरार 8, आर्म्स एक्ट में 1, शराब प्रकरणों में 3, अन्य अधिनियम में 1 और शांतिभंग के मामलों में 32 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार कुल 51 आरोपितों की गिरफ्तारी हुई।
आरबीएम गैंग के तीन हिस्ट्रीशीटर दबोचे गए
इस अभियान के तहत पुलिस थाना चिड़ावा ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए आरबीएम गैंग के मुख्य सरगना सहित तीन कुख्यात हिस्ट्रीशीटरों को गिरफ्तार किया। इनमें राकेश झाझड़िया, विकास उर्फ भैरू और कैलाश उर्फ मिंटू शामिल हैं। तीनों लंबे समय से इलाके में सक्रिय थे और कई गंभीर मामलों में वांछित चल रहे थे। पुलिस ने बताया कि इनके नेटवर्क और गैंग की गतिविधियों की जांच जारी है।
आबकारी एक्ट में 5 प्रकरण दर्ज, शराब और हथकड़ी जब्त
अभियान के दौरान आबकारी अधिनियम के तहत भी कड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस ने 5 प्रकरण दर्ज कर 3 मुल्जिमों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में 48 पव्वे देशी शराब, 5 लीटर हथकड़ शराब और 119 पव्वे अंग्रेजी शराब जप्त की गई। पुलिस ने बताया कि यह शराब अवैध रूप से बिक्री और परिवहन के लिए तैयार की जा रही थी।
आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज, जिंदा कारतूस बरामद
पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत एक प्रकरण दर्ज कर 2 जिंदा कारतूस जप्त किए और एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा एक अन्य प्रकरण अन्य अधिनियमों के तहत दर्ज कर आगे की जांच शुरू की गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2040343


