[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मेघवाल समाज की बेटी की निकाली बिंदौरी:’बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का संदेश दिया, पारंपरिक मंगल गीत भी गए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

मेघवाल समाज की बेटी की निकाली बिंदौरी:’बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का संदेश दिया, पारंपरिक मंगल गीत भी गए

मेघवाल समाज की बेटी की निकाली बिंदौरी:'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' का संदेश दिया, पारंपरिक मंगल गीत भी गए

सूरजगढ़ : बलौदा में मेघवाल समाज की बेटी मिन्टू कुमारी की बिंदौरी ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ संदेश के साथ निकाली गई। कार्यक्रम में समाज ने बेटियों की शिक्षा और सम्मान के प्रति जागरूकता का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया। ग्राम बलौदा की गलियों में घोड़ी और डीजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक मंगल गीत भी गाए गए।

बनौरी में लड़की के पिता ईश्वर सिंह, ताऊजी उमेद सिंह, चाचा शहीद राजवीर सिंह, बड़े भाई सुनील कुमार, नरेश कुमार, सुशील कुमार, अनिल कुमार, रवि कुमार, अविनाश सहित परिवार के सभी सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

मिन्टू कुमारी का विवाह 4 नवंबर को पुहानिया निवासी सोमदेव के साथ संपन्न होगा। यह आयोजन समाज में बेटियों के सम्मान और शिक्षा को बढ़ावा देने की एक प्रेरणादायक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles