इफको का नैनो उर्वरक उपयोग महाअभियान:सरदारशहर उपखंड के गांवों में जागरूकता वैन पहुंची
इफको का नैनो उर्वरक उपयोग महाअभियान:सरदारशहर उपखंड के गांवों में जागरूकता वैन पहुंची
सरदारशहर : इफको के नैनो उर्वरक उपयोग महाअभियान के तहत सरदारशहर उपखंड के कई गांवों में जागरूकता वैन पहुंची। इफको के स्टेट हेड सुधीर मान के निर्देश पर चुरु इफको इंचार्ज अजय जाखड़, विनोद खेरवा और मनोज ढाका के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। इस दौरान इफको की नैनो वैन ने किसानों को नैनो यूरिया और नैनो डीएपी जैसे आधुनिक उर्वरकों के उपयोग के प्रति जागरूक किया। जीएसएस रातूसर के व्यवस्थापक दीपचंद सहित विभिन्न गांवों के अनेक किसानों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।
किसानों को नैनो उर्वरकों के वैज्ञानिक उपयोग, उनके लाभ और पर्यावरणीय प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि ये उर्वरक पारंपरिक रासायनिक उर्वरकों की तुलना में अधिक प्रभावी और पर्यावरण के अनुकूल हैं।
इफको इंचार्ज अजय जाखड़ ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को नैनो उर्वरकों के फायदों से परिचित कराना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के प्रयोग से खेती की लागत कम होती है, उपज में वृद्धि होती है और मिट्टी का स्वास्थ्य भी बेहतर होता है।
अभियान के तहत इफको वैन ने रातूसर, बधनाऊ, भादासर, सारसर, देराजसर, उदासर, सावर, साडासर, जैतासर सहित सरदारशहर उपखंड के कई गांवों का भ्रमण किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2039819


