[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

आरएसी जवान कजोड़ मल बाजिया पंचतत्व में विलीन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

खंडेला : आरएसी जवान कजोड़मल बाजिया का बीमारी के चलते निधन हो गया। रविवार को रींगस के ढाणी गोपाल सरपंचवाली में राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंतेष्टि की गई। वे लाखनी व बावड़ी गांव के बीच स्थित ढाणी के निवासी थे।

तिरंगे के साथ निकाली अंतिम यात्रा

जवान बाजिया के निधन की सूचना मिलते ही सुबह उनके घर पर लोग एकत्रित हो गए। लाखनी मोड़ से पैतृक श्मशान घाट तक तिरंगे के साथ पैदल अंतिम यात्रा निकाली गई। आरएसी सीकर की सब इंस्पेक्टर अनिता कुमारी के नेतृत्व में गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी गई।

सांसद, विधायक ने दी श्रद्धांजलि

इस अवसर पर सांसद अमराराम, खंडेला विधायक सुभाष मील और पूर्व चिकित्सा मंत्री बंशीधर बाजिया सहित कई जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

छुट्टी पर आए थे घर

ग्राम पंचायत बावड़ी के प्रशासक प्रतिनिधि कैलाश बाजिया ने बताया- कजोड़मल बाजिया 1987 में आरएसी में शामिल हुए थे। वो वर्तमान में 12वीं बटालियन आरएसी, नई दिल्ली में तैनात थे। दो दिन पहले छुट्टी लेकर दिल्ली से घर आए थे। शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें चौमू के बराला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

पत्नी और तीन बेटे

कजोड़मल बाजिया अपने पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके परिवार में पत्नी कमला देवी और तीन पुत्र विकास कुमार (25), मुकेश कुमार (22) व राकेश कुमार (20) हैं।

ये रहे मौजूद

अंतिम यात्रा में सांसद अमराराम, विधायक सुभाष मील, पूर्व विधायक बंशीधर बाजिया, थाना अधिकारी सुरेश कुमार, बीरबल सिंह बाजिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे। आरएसी की बटालियन द्वारा जवान को गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम सलामी दी गई।

लाखनी मोड़ से श्मशान घाट तक निकाली गई अंतिम यात्रा
लाखनी मोड़ से श्मशान घाट तक निकाली गई अंतिम यात्रा
सांसद अमराराम, खंडेला विधायक सुभाष मील और पूर्व चिकित्सा मंत्री बंशीधर बाजिया ने दी श्रद्धांजलि
सांसद अमराराम, खंडेला विधायक सुभाष मील और पूर्व चिकित्सा मंत्री बंशीधर बाजिया ने दी श्रद्धांजलि
राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंतेष्टि की गई

Related Articles