सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन
सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : सुभाष चौक स्थित चिरंजी लाल अम्बिका प्रसाद औझा आदर्श विद्या मंदिर, चूरू में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमें मुख्य वक्ता सरिता माटोलिया ने परिवार व संस्कृति को आगे बढ़ाने में महिलाओं की मुख्य भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि विनिता शर्मा द्वारा महिलाओं को संकल्प दिलवाया गया तथा कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उमा सारस्वत द्वारा भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए तथा कार्यक्रम अध्यक्ष सरिता गुर्जर द्वारा पर्यावरण व भारतीय दर्शन पर विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में राजस्थानी वेशभूषा, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं विशिष्ट माताओं का सम्मान किया गया। विद्यालय की बहिनों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। अंत में कार्यक्रम की संयोजिका अनिता द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम में जीवणी, पूजा रानी, माया पड़िहार, सविता, हिमांशी, काजल व धन्नी देवी का कार्यक्रम सम्पन्न करवाने में सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन काजल शर्मा द्वारा किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2040184


