हरियाणा पुलिस ने चूरू से 3 साइबर ठग पकड़े:फर्जी खातों से ठगी की रकम ट्रांसफर करते थे आरोपी, ‘म्यूल अकाउंट’ भी खुलवाते थे
हरियाणा पुलिस ने चूरू से 3 साइबर ठग पकड़े:फर्जी खातों से ठगी की रकम ट्रांसफर करते थे आरोपी, 'म्यूल अकाउंट' भी खुलवाते थे
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : हरियाणा पुलिस की साइबर अपराध शाखा ने चूरू में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर साइबर धोखाधड़ी से प्राप्त धनराशि को फर्जी बैंक खातों के माध्यम से ट्रांसफर करने का आरोप है। यह कार्रवाई कुरुक्षेत्र साइबर थाना पुलिस की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से की।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान वार्ड 41 अगुणा मोहल्ला निवासी साहिल खान, गायत्री नगर वार्ड 60 निवासी संजय कुमार सोनी और वार्ड 13 निवासी जावेद खान के रूप में हुई है। हरियाणा पुलिस ने इन्हें कुरुक्षेत्र साइबर थाने में दर्ज एक मामले के संबंध में हिरासत में लिया है। कार्रवाई एएसआई सतबीर सिंह के नेतृत्व में की गई, जिन्होंने तकनीकी साक्ष्य जुटाने के बाद युवकों को पकड़ा।
पुलिस के अनुसार, ये आरोपी फर्जी बैंक खातों का उपयोग करके साइबर ठगी से मिली रकम को ट्रांसफर करते थे। साथ ही, वे ‘म्यूल अकाउंट’ खुलवाने का काम भी करते थे, जिनका इस्तेमाल अवैध वित्तीय लेनदेन के लिए किया जाता है।
कुरुक्षेत्र पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि उनके नेटवर्क के विस्तार और इन खातों के जरिए ठगे गए लोगों की संख्या का पता लगाया जा सके। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी विभिन्न राज्यों के ऑनलाइन फ्रॉड गैंग के संपर्क में थे।
हरियाणा पुलिस ने बताया कि साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे म्यूल अकाउंट संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इसके साथ ही, चूरू कोतवाली पुलिस भी म्यूल अकाउंट से जुड़े मामलों की जानकारी जुटा रही है। कोतवाली पुलिस ने ऐसे कई बैंक खातों की पहचान की है, जिनके धारक गांवों में रहते हैं और जिनका उपयोग संदिग्ध वित्तीय लेनदेन में किया गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 1885518