[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रंगोली प्रतियोगिता में नंदिनी प्रथम और प्रिया द्वितीय


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रंगोली प्रतियोगिता में नंदिनी प्रथम और प्रिया द्वितीय

रंगोली प्रतियोगिता में नंदिनी प्रथम और प्रिया द्वितीय

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : रोशनी के पर्व दीपावली पर पर्यावरण प्रेमी शिक्षक दंपत्ति अमरसिंह किशनावत और मनीषा चारण की ओर से ओनलाइन रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। प्रतियोगिता में चूरू, रतनगढ़ और राजगढ़ के कुल 23 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें रतनगढ़ के गांव सांवतिया की नंदिनी स्वामी ने प्रथम, चूरू के गांव नाकरासर की प्रिया बरोर ने द्वितीय और नाकरासर की ही पूजा राव व ममता तालणिया ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। आयोजक अमरसिंह किशनावत के अनुसार विजेताओं को शीघ्र ही ट्रोफी और कलम देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता निर्णायक मनीषा चारण ने बताया कि उक्त रंगोली प्रतियोगिता का प्रमुख उद्देश्य राजस्थानी कला एवं संस्कृति को जीवंत रखना,धन की देवी लक्ष्मी का स्वागत करना तथा नकारात्मक उर्जा को दूर रखना है।

Related Articles