सुलताना में विकास कार्यों में देरी से लोग नाराज:एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, 5 नवंबर तक काम पूरे नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी
सुलताना में विकास कार्यों में देरी से लोग नाराज:एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, 5 नवंबर तक काम पूरे नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी
सुलताना : सुलताना नगरपालिका क्षेत्र के निवासियों ने विभिन्न विकास कार्यों में हो रही देरी और अनियमितताओं को लेकर उपखण्ड अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है। नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि 5 नवंबर 2025 तक लंबित कार्यों को पूरा नहीं किया गया, तो वे अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करेंगे।
ज्ञापन में बताया गया है कि 6 जुलाई 2024 को स्वीकृत 12 कार्यों में से कई अभी भी अधूरे हैं। इनमें वार्ड 7 में सामुदायिक भवन, वार्ड 14 और 18 में कब्रिस्तान की चारदीवारी, और पानी की पाइपलाइन बिछाने जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं, जो निर्धारित समय से काफी पीछे चल रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया है कि कई अपूर्ण कार्यों को अधिकारियों ने पूरा दिखाया है।
जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी के निर्माण कार्य की धीमी गति और गुणवत्ता पर भी निवासियों ने संदेह व्यक्त किया है। इस कार्य के पूर्ण होने की निर्धारित तिथि 27 जुलाई 2025 थी।
इस ज्ञापन पर धर्मपाल, सुभाष मीणा, पवन मीणा, पार्षद मीना, मनोज, गिरधारीलाल, घीसाराम, रामचंद्र, विनोद, बाबूलाल, सुनीता, संदीप और मनोज राईका सहित कई प्रमुख नागरिकों ने हस्ताक्षर किए हैं। निवासियों ने कार्यों में अनियमितता और सरकारी धन के दुरुपयोग के लिए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2067438


