[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बाबा श्याम के जन्मोत्सव की तैयारियां शुरू:खाटू में 30 अक्टूबर से वाहनों की एंट्री बंद होगी, आतिशबाजी पर लगाई रोक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खाटूश्यामजीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

बाबा श्याम के जन्मोत्सव की तैयारियां शुरू:खाटू में 30 अक्टूबर से वाहनों की एंट्री बंद होगी, आतिशबाजी पर लगाई रोक

बाबा श्याम के जन्मोत्सव की तैयारियां शुरू:खाटू में 30 अक्टूबर से वाहनों की एंट्री बंद होगी, आतिशबाजी पर लगाई रोक

खाटूश्यामजी : सीकर जिले के खाटूश्यामजी कस्बे में देव उठनी एकादशी पर बाबा श्याम के जन्मोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शनिवार को थाना परिसर में भीड़ और व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए विभिन्न संस्थाओं के साथ सीएलजी की बैठक हुई।बैठक में डीएसपी संजय बोथरा और थानाधिकारी पवन कुमार चौबे ने व्यापार मंडल, प्राइवेट बस यूनियन, होटल, गेस्ट हाउस और धर्मशाला संचालकों के साथ तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने दर्शन व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, पेयजल और पार्किंग जैसी सुविधाओं को बेहतर करने के लिए कई सुझाव दिए।

थाना इंचार्ज पवन कुमार चौबे ने कहा कि 30 अक्टूबर को कस्बे में वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। दुकानदारों को पहले से ही सामान का स्टॉक करने की सलाह दी गई है, ताकि भीड़ में असुविधा न हो। 31 अक्टूबर से खाटूश्यामजी-रींगस सड़क मार्ग को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। तोरण द्वार के चारों तरफ 50 मीटर के दायरे में बैरिकेडिंग की जाएगी, जिससे आतिशबाजी पर नियंत्रण किया जा सके।

दर्शन मार्ग और यातायात व्यवस्था

डीएसपी संजय बोथरा ने बताया कि बाबा श्याम के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं को लामिया तिराहे से लखदातार मेला मैदान होते हुए 40 फुट नया रास्ता से 75 फीट रास्ते की 14 कतारों से होकर गुजरना होगा। मुख्य बाजार में जगह-जगह चैन लगाकर नियंत्रण किया जाएगा। स्थानीय लोगों को आईडी दिखाने के बाद आने-जाने दिया जाएगा।

छोटे वाहनों को एनएच-52 से शाहपुरा होते हुए प्रवेश दिया जाएगा और वापसी में मंढा होते हुए वापस निकल सकेंगे। रोडवेज और प्राइवेट बसें सांवलपुरा होकर गोशाला से मंढा रोड से संबंधित बस स्टैंड तक जा सकेंगी और वापसी मंढा रोड होकर जा सकती हैं।

पार्किंग व्यवस्था और अतिरिक्त उपाय

सीकर से आने वाले साधन व बाहरी बसों का संचालन सांवलपुरा होते हुए सांवलपुरा पार्किंग में ठहराव किया जाएगा। लामिया रोड से आने वाले साधनों को सीतारामपुरा की पार्किंग में ठहराव किया जाएगा, जबकि दांता की तरफ से आने वाले साधनों को श्रीधाम धर्मशाला के पास पार्किंग में ठहराव किया जाएगा। भीड़ बढ़ने पर 31 अक्टूबर को मुख्य बाजार लक्ष्मी मिष्ठान भंडार के पास टीनशेड लगाकर बंद कर वार्षिक मेले जैसी व्यवस्था की जाएगी।

जन्मोत्सव के दौरान समन्वय बनाए रखने की अपील

बैठक में धर्मशाला संचालकों तथा बस यूनियन प्रतिनिधियों को श्रद्धालुओं को उचित मार्गदर्शन, पार्किंग और रहने-ठहरने की व्यवस्थाओं के साथ-साथ जन्मोत्सव पर होने वाली आतिशबाजी पर प्रतिबंध लगाकर पुलिस व प्रशासन का सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने सभी प्रतिनिधियों से श्याम बाबा के जन्मोत्सव के दौरान समन्वय बनाए रखने की अपील की है, ताकि जन्मोत्सव के दौरान बाहर से आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो।

इसके साथ ही सुरक्षा, स्वच्छता और ट्रैफिक व्यवस्था को मजबूत रखने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यवाहक ईओ व तहसीलदार महिपाल सिंह राजावत ने निराश्रित पशुओं को पकड़ने के लिए नगर पालिका प्रशासन की टीम बनाकर पकड़ने के आदेश दिए हैं।

Related Articles