चूरू की नई सड़क पर मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग के कोने पर दिखा विकास!
भाजपा और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं के घर इसी मार्ग पर स्थित हैं
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर नई सड़क पर 8 नम्बर स्कूल के सामने मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग के कोने पर विकास को देखा जा सकता है। मजे की बात देखो भाजपा और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं के घर इसी मार्ग पर स्थित हैं। कई बड़े अधिकारी भी इसी मार्ग से गुजरते ही रहते हैं। उसके बाद भी ये विकास दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। इससे आए दिन कोई न कोई नागरिक दुर्घटना का शिकार होता रहता है। विकास रूपी समस्या और समस्या रूपी विकास का कोई समाधान नहीं हो रहा है। मंदिर मस्जिद जाने वाले लोग परेशान हैं। स्कूली बच्चे और वाहन सवार दुखी हैं। जन प्रतिनिधियों की तरफ से बारह बजे हुए हैं, वरना इतनी बड़ी समस्या का समाधान कभी का हो जाता। नगरपरिषद में भ्रष्टाचार का बोलबाला लंबे समय से है ही। वहां सिर्फ मोहब्बत और नफरत का खेल चलता रहा है।लगता है जिला प्रशासन को भी आमजन की समस्या से कोई लेना देना नहीं है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1885475


